मीडिया सवेरा | जालंधर
Jalandhar वेस्ट हलके के विधानसभा उप चुनाव 10 जुलाई को होने है। जिसको लेकर सभी सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं उक्त उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं। इस बार उप चुनाव के लिए सीएम मान ने जालंधर में किराए पर घर लेने का फैसला लिया है।
सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव संपन्न होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्य भी उनके साथ उसी मकान में रहेंगे। फ़िलहाल इस बात को लेकर CM मान (CM Bhagwant Mann) का कोई बयान सामने नहीं आया है।