BJP leader Amit Taneja met Chief Minister Rekha Gupta
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मीडिया पेनालिस्ट अमित तनेजा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
तनेजा ने कहा कि रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और सशक्तिकरण का प्रतीक है, और उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास व सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
तनेजा ने महिला आरक्षण विधेयक समेत अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को “आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर” बताया।
रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दो साल बाद दिल्ली के मेयर पद पर भाजपा की वापसी हुई है। शुक्रवार, 25 अप्रैल को हुए चुनाव में भाजपा के राजा इकबाल सिंह मेयर और जय भगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए।
इस जीत पर भी तनेजा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और भरोसा जताया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर सभी लंबित कार्यों को पूरा करेगी। गौरतलब है कि तनेजा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान शालीमार बाग में लगभग 45 दिन तक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था।