Big reshuffle in the AAP government cabinet: पंजाब सरकार की कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल से 4 मंत्रियों को बाहर किया जाएगा। इनमें बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान शामिल हैं। ये सभी मंत्री अपना इस्तीफा दे चुके हैं।
जबकि, हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। ये सभी नेता शाम 5 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें एक विधायक का नाम अभी होल्ड रखा गया है।