मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर के व्यक्ति से साइबर ठगों ने 22 लाख रूपए की ठगी कर ली। जानकारी मुताबिक डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग महिंदर सिंह को आरोपियों ने कॉल करके उसे मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और बातों में फंसा कर अकांउट खाली कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बारादरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने महिंदर सिंह ने कहा- बीते साल सितंबर माह में उनके साथ ये ठगी हुई थी। उन्हें 26 सितंबर को एक फोन आया था। जिसमें उसने अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया। आरोपियों ने इन्वेस्टमेंट करने पर उन्हें मोटा मुनाफा भी होने का लालच दिया।
अपनी बातों में लेकर आरोपियों ने पीड़ित से ठगी कर दी और खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जांच में आरोपियों का नाम केरल के रहने वाले विवेक और मध्य प्रदेश के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।