जालंधर: बीती रात जालंधर के पक्का बाग़ इलाके में स्थित कांग्रेसी पार्षद शैरी चड्ढा के घर पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने खूब ईटें और बोतलें बरसाई और मौके से फरार हो गए। घटना से पुरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। जानकारी मुताबिक हमले से थोड़ी देर पहले इलाके में कुछ युवक विवाद कर रहे थे। शैरी चड्ढा ने उन्हें समझाया लेकिन युवकों ने शैरी चड्ढा के घर पर ही हमला कर दिया।
घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है जिसमें कुछ युवक शैरी चड्ढा के घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज व धमकी दे रहे हैं। शैरी चड्ढा ने बताया कि उक्त हमलावरों में से एक के हाथ में देसी कट्टा पकड़ा हुआ था। जिसने शैरी चड्ढा को गोलियां मरने की धमकियाँ भी दी। वहीं घटना की सुचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू की।