पंजाब में कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मामला अबोहर स्थित तहसील कोर्ट का है जहां आर्म्स एक्ट केस में आरोपी आकाश उर्फ गोलू पंडित को पेशी के पहुंचा था। इतने में पार्किंग के पास ही उसपर पहले से तैयार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने कहा कि सफेद रंग की कार में 3 हमलावर आए थे। पुलिस की टीमें हमलावरों के पीछे लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 6 राउंड फायरिंग हुई है। हमलावर 3 थे लेकिन फायरिंग एक ही हमलावर ने की। बताया जा रहा है कि यह हत्या 2 गैंगों की दुश्मनी की वजह से हुई है।


