पंजाब के लुधियाना से इस वक्त की बेहद दुःखद खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही वरना कार ओवर स्पीड के कारण बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीच पलट गई और काफी दूर तक घसीटते चली गई।
इस हादसे में कार सवार 3 लड़कों और 2 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घर से शॉपिंग करने की बात कहकर निकले थे। हादसा इतना भयानक था कि किसी का सिर फट गया तो किसी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शवों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


