पंजाब के जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। संतोखपुरा इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक ब्लास्ट हो गया इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
इलाके के लोगों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों के खिड़कियों के शीशे तक टूट गए धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस और मौके पर कई बड़े अधिकारी पहुंच गए है और धमाके के कारणों की जांच में जुट गए है। वहीं इलाके में सहम का माहौल बना हुआ है।


