मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। न्यू डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले फाइनेंसर अमरदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक मृतक अमरदीप सिंह कर्ज से परेशान था। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मृतक की पत्नी के बयानों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।