मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): लुधियाना के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना टिब्बा के एसएचओ जसपाल सिंह Suspend कर दिया। जिसके बाद एसएचओ को पुलिस लाइन भेज दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। ये कार्रवाई महिला की शिकायत पर लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।

जानकारी मुताबिक डोली नाम की महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। जिसके बाद वह शिकायत लेकर थाना टिब्बा पहुंची। लेकिन एसएचओ ने मामले में लापरवाही बरतते हुए एफआईआर दर्ज करने में देरी की।
मंगलवार को जब पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने शिकायत सुनने के बाद तुरंत एसएचओ को निलंबित करने और उन्हें पुलिस लाइंस भेजने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला का बयान तुरंत दर्ज किया जाए और एफआईआर दर्ज की जाए।


