जालंधर: डिप्टी कमिश्नर जालंधर की ओर से कल (शनिवार) को जिले में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। कल 6 सितम्बर श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मेले को लेकर लोगों की आस्था और श्रद्धालुओं को मेले में भाग लेने के उद्देश्य से छुट्टी की गई है। जारी आदेश के तहत पंजाब सरकार के अधीन आने वाले जालंधर जिले के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड/कॉरपोरेशन और सरकारी शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे।

जालंधर जिले में 6 सितम्बर (शनिवार) को छुट्टी घोषित, सभी सरकारी संस्थान रहेंगे बंद
A public holiday has been declared in Jalandhar district on September 6 (Saturday)


