मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): पटियाला के स्ट्रीट क्लब में बीती रात डीजे चलाने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने क्लब के बाउंसरों पर फायरिंग कर दी। जानकारी मुताबिक 11 बजे क्लब में डीजे चलाने का समय खत्म हो चुका था। समय खत्म होने के बाद बाउंसरों ने युवकों को डीजे चलाने से मना कर दिया था।
इतने में ही युवकों ने हंगामा कर दिया और पिस्टल निकाल फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक बाउंसर घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें आरोपी साफ देखे जा सकते हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


