मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क) : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। थाना भोगपुर के गांव डल्ला में नाना-नानी ने गला घोंटकर छह महीने की पोटो की हत्या कर दी। आरोप है कि बच्ची मां के बिना लगातार रोती थी और उसे संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। जिससे तंग आकर नाना तरसेम सिंह और नानी दिलजीत कौर ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव टांडा के पास हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार बच्ची की मां मनिंदर कौर अपनी बच्ची को नाना-नानी के पास छोड़कर प्रेमी संग चली गई थी। भोगपुर पुलिस ने बच्ची के नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।


