मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क) : अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस टीम ने रेड की है। रेड की है इस बारे अभी उन्होंने कुछ नहीं बताया। सूत्रों का कहना है कि यह रेड नशे को लेकर की गई है। आज सुबह करीब 10 से 15 अधिकारी उनके घर ग्रीन एवेन्यू पहुंचे। विजिलेंस एसएसपी लखबीर सिंह भी खुद मौके पर पहुंचे है। यह रेड तब की गई जब हाल ही में मजीठिया ने कैबिनेट मंत्री डाॅ. रवजोत सिंह की एक महिला के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कीं थी। जिसके बाद डॉ. रवजोत सिंह ने मजीठिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मंत्री डाॅ. रवजोत ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा था कि पंजाब से जिन नेताओं का जनाधार खत्म हो चुका है, ऐसे नेता वाहवाही लूटने के लिए दलित मंत्रियों को बदनाम कर रहे हैं।