मीडिया सवेरा न्यूज़: (Jalandhar News) जालंधर देहात के नकोदर में देर रात शंकर बाइपास टी-पॉइंट पर दो गुटों में गैंगवार हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और दनादन गोलियां चलीं। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। मृतक की पहचान युवराज के रूप में हुई है जो पास के जिम में काम करता था।
सूचना मिलते ही नकोदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी को जब्त किया। बताया जाता है कि गोलीबारी के दौरान युवराज जिम से बाहर आया था और वह इस हिंसक झड़प में गोली का शिकार हो गया।
इसके अलावा, एक गुट के युवक दिलप्रीत, निवासी कंग साबू, भी गोली लगने से घायल हुआ। अन्य दो घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ करके गोलीबारी के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।