Firing in Jalandhar: जालंधर में एक बार फिर से गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बीती रात थाना भार्गव कैंप के अधीन आते न्यू दशमेश नगर में कुछ बदमाशों ने व्यक्ति पर गोलिया चला दी। इस दौरान व्यक्ति के पेट में लगी। घायल व्यक्ति की पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घायल पवन ने बताया कि उनके बेटे का सोमवार को विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर पहले दोपहर को उनके घर पर हमला किया गया था। वे थाने में शिकायत देकर आए थे। रात को वे घर के बाहर खड़े थे तो विवाद से जुड़े एक शख्स ने उन पर फायरिंग कर दी। एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।