जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल, सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा, अपने बेटे के साथ भारत छोड़कर स्थायी रूप से यूनाइटेड किंगडम (यूके) शिफ्ट हो गए हैं। यह जानकारी रूप अरोड़ा ने खुद एक फैन के सवाल के जवाब में दी।
पिछले कुछ महीनों में दोनों को कई विवादों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है। अब यह साफ हो गया है कि वे पक्के तौर पर यूके शिफ्ट हो गए हैं।