Media Savera: जालंधर कोट रामदास नगर मोहल्ले में गोली चलने का मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।
मृतक सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह अपनी पहली पत्नी और बच्चों से परेशान था। जिससे चलते सुखदेव ने आत्महत्या कर ली। सुखदेव सिंह बैंक में नौकरी करता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा की आखिर किन परिस्थितियों में सुखदेव ने यह कदम उठाया।