मीडिया सवेरा (MLA Gurpreet Goggi Death) पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी मुताबिक गोगी देर रात कमरे में खाना खा रहे थे तभी उनकी पत्नी को गोली की आवाज आई जिसके बाद वह कमरे में लहूलुहान हालत में पाए गए।
उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी। गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।