Bullets fired on Aam Aadmi Party worker in Jalandhar
जालंधर से निगम चुनाव दौरान बड़ी खबर सामने आई है। थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव पट्टी साहन में कुछ युवकों ने आप वर्कर विवेक मट्टू को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली मट्टू के पैर में लगी। जिसके बाद घायल को परिजन सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बीते दिन शाम करीब साढ़े 4 बजे की है।
पुलिस ने गोली चलाने वाले मनी बावा और उसके एक साथी पर केस दर्ज किया है। एसएचओ सुरेश कुमार ने कहा कि मट्टू की मनी बावा के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएचओ ने साफ किया कि ये निगम चुनाव से जुड़ा मामला नहीं है।