former Mayor Jagdish Raja joins AAP: जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका मिला है। दरअसल निगम चुनावों के ऐलान होने के अगले ही दिन पूर्व मेयर जगदीश राजा ने पत्नी सहित कांग्रेस पार्टी को छोड़ ‘आप’ का दामन थाम लिया। पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और वर्किंग प्रधान शैरी कलसी ने जगदीश राजा और उनकी पत्नी को पार्टी में शामिल किया।