Aaj Ka Rashifal 24 July/ Today Horoscope In Hindi
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में लाभ व हानि दोनों ही देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में मां या अन्य बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे आपको चिंतित रखेंगे।
आज का शुभ रंग – गुलाबी।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं।
आज का शुभ रंग- पीला
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप रहेगी। आप अपनी बात जितनी विनम्रता से रखेंगे, उतने ही सफल भी हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
आज का शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के लिए दिन शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आज के दिन भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए मानसिक मजबूती न छोड़ें। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।
आज का शुभ रंग- नारंगी।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आर्थिक परिस्थिति आपके बेहतर बनी रख सकते हैं। आज आपके परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा।
आज का शुभ रंग- भूरा
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। क्रोध की बातों पर भी आपको क्रोध नहीं आएगा। इससे आप खराब वातावरण को भी बेहतर बनाने में कामयाब होंगे। हालांकि आज विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
आज का शुभ रंग- हरा
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज नई नौकरी मिलने की सम्भावना हैं। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कईं प्रकार की उलझनों से ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी।
आज का शुभ रंग- बैंगनी
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आपसे अच्छा व्यवहार करेंगे। आज आप अपने मित्रों और प्रियजनों के खातिर कुछ ज्यादा ही परेशान हो सकते हैं। अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू काम में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर लेते हैं।
आज का शुभ रंग- हरा
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।
आज का शुभ रंग- फिरोजी
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले नींद पूरी नहीं होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं।
आज का शुभ रंग-लाल
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे।
आज का शुभ रंग- नीला
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।
आज का शुभ रंग- लाल