मीडिया सवेरा | जालंधर
पंजाब में लोकसभा चुनाव के ठीक एक दिन बाद ही जालंधर वेस्ट हलके की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। इस राजनीतिक धमाके ने एक बार फिर से सभी को हिला के रख दिया है। दरअसल जालंधर वेस्ट इलाके से विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापिस लेकर सभी को चौंका दिया है।
उन्होंने विधानसभा स्पीकर को लैटर भेज दी है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाता तो वेस्ट की सीट पर दोबारा चुनाव होने थे। इससे सरकार का चुनावी खर्चा होना था। इसलिए वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। वह अब किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े है और भाजपा से उन्होंने दुरी बना ली है। फ़िलहाल इस बात को लेकर शीतल अंगुराल का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
बतादें कि लोकसभा चुनाव से पहले शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा देकर सांसद सुशील रिंकू के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली थी।लेकिन स्पीकर ने अब तक मंजूर नहीं किया था। सरकार चाहती थी कि वेस्ट के उप-चुनाव लोकसभा के बाद हों।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद शीतल अंगुराल के जालंधर स्थित घर के बाहर लोगों ने रोष प्रदर्शन भी किया था तथा उनके पार्टी बदलने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा शीतल अंगुराल ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था तथा लोटस आप्रेशन को लेकर पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाए थे।