Punjab News: अमृतसर में मंगलवार रात 2 लड़कियों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों लड़कियां मूल रूप से थाईलैंड की बताई जा रही है। घटना में एक लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी मुताबिक दोनों लड़कियां होटल की चौथी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस को सुचना मिली थी कि होटल में बने स्पा सेंटर में देह व्यापर का धंधा चल रहा है।
जिसके बाद पुलिस ने बीती रात होटल में रेड की। पुलिस टीम को देखकर दोनों विदेशी लड़कियों ने भागने की कोशिश की। जब वह भाग नहीं पाई तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। फ़िलहाल दोनों लड़कियां अस्पताल में इलाज अधीन है।