मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर में गढ़ा रोड ताज मार्केट के पास महिला ने अपने पति को प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ा। जिसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। जिसके बाद मौका देख पति और प्रेमिका तुरंत वहां से भाग गए।
महिला को पता चला कि उसका पति गढ़ा की ताज मार्केट में स्थित एक होटल में पराई महिला के साथ है। महिला तुरंत पहुंची व होटल से बहार निकलते ही पति और उसकी प्रेमिका को काबू करने की कोशिश की। लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान पति पत्नी में खींचातान भी हुई। पहले प्रेमिका अपनी एक्टिवा दौड़ाकर वहां से निकली जिसके बाद पति भी तुरंत फरार हो गया।
गढ़ा की रहने वाली एक महिला की सात साल पहले मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक के साथ शादी हुई थी। उक्त शादी से उसको एक बेटी है। जिसकी उम्र करीब 6 साल है।
महिला ने कहा कि, पिछले करीब एक साल से मेरा पति मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा था। जिसके चलते कई बार लड़ाई भी हुई। मगर फिर इस दौरान उसे पता चला कि किसी प्रयान नाम की लड़की के साथ उसके पति का चक्कर चल रहा है।
पीड़ित महिला ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। उक्त शादी से उसको एक बेटी है। करीब एक साल पहले उसे पता चला कि पति का किसी पराई औरत के साथ चक्कर चल रहा है। जब पति को उक्त लड़की को छोड़ने के लिए कहा गया तो उसने तलाक लेने की बात कहनी शुरू कर दी। महिला ने कहा कि बेटी के फ्यूचर को देखते हुए उसने तलाक लेने से मना किया और मामला सुलझाने की बात कही। मगर पति नहीं सुधरा।