मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर में रविवार को महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी चन्नी का विरोध किया। चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी जालंधर वैस्ट बस्तियों के शिवाजी नगर में पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं ने चन्नी का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए और ठरकी चन्नी हाय हाय के नारे भी लगाए।
महिलाओं ने कहा कि, महिलाओं के प्रति चन्नी हमेशा गलत रवैया रखते हैं। जिसके बाद महिलाओं ने ठरकी चन्नी, हाय हाय के जमकर नारे गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
बीते कुछ दिन पहले भी फिल्लौर में चरणजीत सिंह चन्नी के एक महिला की पीठ पर हाथ रखे हुए के पोस्टर वायरल हो गए थे। जिस पर लिखा था कि सावधान-होशियार, बचो बचो बचो। ये हैं चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार।