मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): आज मॉडल टाउन श्मशान घाट में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया। पिता महेंद्र सिंह केपी ने भारी मन से अपने बेटे को मुखाग्नि दी। शहरवासियों ने रिची केपी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस अत्यंत दुखद घड़ी में सांत्वना दी।
अंतिम संस्कार में पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं। इस मौके जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंड़ारी, शीतल अंगुराल, पंजाबी गायक राय जुझार और गुरशरण सिंह चन्नी सहित कई राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ कई संगठनों की हस्तियां शोक व्यक्त करने पहुंची।
बतादें कि शनिवार रात को मॉडल टाउन माता रानी चौंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में रिची केपी का निधन हो गया था।