मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने बब्बर खालसा से जुड़े राजस्थान के रहने वाले आतंकी रितिक नरोलिया और एक किशोर की गिरफ़्तारी और पूछताछ में बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया है। दोनों से पूछताछ के बाद अन्य पहलुओं की जांच की गई। जिसके बाद पुलिस ने आतंकी वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला एक 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा- आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी पर उनके दो साथियों विश्वजीत को कोलकाता और जैक्सन को नकोदर से दबोचा गया। इन्हीं की गिरफ्तारी से हैंड ग्रेनेड की बरामदगी संभव हो पाई।

यह पूरा मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई के मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहा था। विश्वजीत और जैक्सन ने जुलाई के आखिरी सप्ताह में अपने साथियों की मदद से ब्यास से दो हैंड ग्रेनेड हासिल किए थे।
इन दोनों ग्रेनेड में से एक को लगभग 10 दिन पहले एसबीएस नगर स्थित एक शराब की दुकान पर इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों द्वारा विस्फोटित किया गया था। इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।


