जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित Eastwood Village के अंदर कुछ युवकों ने एक युवक पर पहले हमला किया और फिर उस पर गोली चला दी।

गोली युवक की टांग पर लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
घायल युवक की पहचान संदीप, निवासी फगवाड़ा, के रूप में हुई है। वहीं गोली चलाने वाला युवक सुक्खा, जो तल्हण गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल विवाद और फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


