पंजाब के जालंधर से इस वक्त की बेहद दुःखद खबर सामने आई है। शादी समारोह से घर वापिस लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्र को तेह रफ़्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था कि पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मृतक की पहचान लक्की भगत (27) पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी गढ़ा रोड, जालंधर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों की जांच ले लिए आस पास सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।


