पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मेडिकल स्टोर पर आज सुबह करीब 9:15 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चला दीं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुँच पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान खोलकर बैठे ही थे कि नकाबपोश बाइक पर आया। दुकान की ओर दो से तीन गोलियां चलाईं और मौके दे भाग निकला। गोलियां दुकान के आगे लगे शीशे में जाकर लगीं, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


