जालंधर के पारस इस्टेट इलाके में 13 साल की नाबालिग की पडोसी द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए ड्यूटी के दौरान लापरवाही के दिखने वाले ASI मंगत राम को नौकरी से किया डिसमिस कर दिया है।
बतादें कि CCTV फुटेज में लड़की आरोपी के घर जाती हुई दिखाई दी थी। लेकिन पुलिस ने लगभग एक घंटे तक घर की तलाशी ली और बहार आकर बताया कि लड़की अंदर नहीं है लेकिन कुछ देर बाद ही जब मोहल्ले वालों ने अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर ही बाथरूम में लड़की की लाश बरामद हुई।
जिसके बाद गुस्साए लोग पुलिस की इस लापरवाही के चलते कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जालंधर पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए ASI मंगत राम को नौकरी से डिसमिस कर दिया गया है।


