जालंधर के नूरपुर के पास पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद कीं। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दादेवाला और हैरी चूहा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने उन्हें घेराबंदी के दौरान आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बटाला में व्यापारी पर फायरिंग की वारदात में भी शामिल थे।


