मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। Metro Milk फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुँच राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है। क्रेन से दीवार तोड़कर फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की है।


