Aaj Ka Rashifal 23 July/ Today Horoscope In Hindi
1.
मेष राशि के अनुसार मेष राशि वालों को मंगलवार को निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपको वाणी पर संयम रखना होगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
उपाय :- आज गणेश जी की आराधना करें. सात प्रकार का अनाज पक्षियों को खिलाएं.
2.
वृषभ राशि के अनुसार मंगलवार को वृषभ राशि वाले घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मंगलवार को आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में आध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उपाय :- आज हनुमान जी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाएं.
3.
मिथुन राशि के अनुसार मंगलवार को मिथुन राशि वाले दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
उपाय :- आप खादिर, आक, पीपल , वृक्ष लगाए और उन्हें पोषित करें.
4.
कर्क राशि मंगलवार के अनुसार 23 जुलाई को अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
उपाय :- शिवजी पर जल चढ़ाएं.
5.
सिंह राशि के अनुसार 23 जुलाई का दिन सिंह राशि वालों के उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा, यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
उपाय :- आज बहन, बुआ, मौसी से आशीर्वाद प्राप्त करें.
6.
कन्या राशि के अनुसार आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
उपाय :- माता दुर्गा की पूजा करें.
7.
तुला राशि के अनुसार मंगलवार को तुला राशि वालों में क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
उपाय :- आज घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं.
8.
वृश्चिक राशि के अनुसार मंगलवार को अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। वृश्चिक राशि वाले 23 जुलाई को नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
उपाय :- बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पांच बार पूजा करें.
9.
धनु राशि के अनुसार मंगलवार को धनु राशि वाले व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबरी मिलने का दिन है।
उपाय :- सूर्य भगवान को प्रतिदिन जल चढ़ाएं
10.
मकर राशि के अनुसार मंगलवार को दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।
उपाय :- आज माता बगलामुखी की पूजा आराधना करें.
11.
कुंभ राशि के अनुसार 23 जुलाई को कुंभ राशि वाले अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
उपाय :- आज किसी से धोखा जालसाजी न करें.
12.
मीन राशिफल के अनुसार मंगलवार को पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
उपाय :- बकुल का वृक्ष लगाए और पोषित करें.