मशहूर पंजाबी गायक हसन मानक पर कपूरथला में धोखाधड़ी के तहत दर्ज मामले में कोर्ट के आदेश के बाद अब रेप की धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने 15 दिन पहले ही उन्हें गिरफ्तार किया था।
NRI महिला की शिकायत पर फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने गायक पर ठगी करने, शारीरिक शोषण और धोखे के आरोप में 30 मई 2025 को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उन्हें 13 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोप है कि उन्होंने बिना तलाक दिए दूसरी शादी की। यही नहीं सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, महंगे गिफ्ट और शादी समारोह मिलाकर करीब 22-25 लाख रुपए खर्च भी करवाया और सारे गहने बेच दिए।


