लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन के सरहिंद स्टेशन के करीब पहुंचते ही भयानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा 19 नंबर बोगी में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोका। 
जिसके बाद यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया। आग में बोगी नंबर 19 पूरी तरह चल गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई बहुत ज्यादा हताहत नहीं हुआ।


