जालंधर: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस विभाग ने नगर निगम दफ्तर में छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि एटीपी सुखदेव जालंधर सेंट्रल के नेता जी का बेहद करीबी रहा है।
सूत्रों के अनुसार, उक्त ATP पर कुछ नेताओं के साथ मिलकर घोटाले करने के गंभीर आरोप हैं। विजिलेंस टीम के पास इससे जुड़े पुख्ता सबूत भी मौजूद बताए जा रहे हैं। जिसके चलते उक्त अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस रेड से नगर निगम में हड़कंप मच गया है और कई अन्य अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।