Nihangs attack police team in Ludhiana: बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से सामने आई है। जहां रेड करने आई पुलिस टीम पर निहंगों ने कातिलाना हमला कर दिया। इस हमले में थाना सदर के SHO को आंख के पास तलवार का कट लगा है, पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज (SI) चौकी इंचार्ज की 2 अंगुलियां कट गईं। इसके इलावा 4 कर्मचारी अन्य पुलिस कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए ।
घटना देर रात 10 :30 बजे के करीब की है। जानकारी अनुसार करीब 4 दिन पहले 3 निहंगों ने गांव संगोवाल में एक व्यक्ति से बंदूक के दम पर ऑल्टो कार लूट ली थी। इस मामले में देर रात एसएचओ हर्षवीर और मराडो पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम ने आरोपियों की तलाश के लिए गांव कमालपुर में रेड की।
इस दौरान निहंगों ने पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी हमलावर फरार हो गए। घायल अधिकारियों और कर्मचारियों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। घटना रात करीब सवा दस बजे की है।