मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर में पुलिस ने पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। दरअसल सभी कांग्रेसी वर्कर वार्ड-47 से पार्षद चुनी गईं मनमीत कौर के आप में शामिल होने के विरोध में उनके घर के बहार धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
धरने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूर्व विधायक राजिंदर बेरी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। थाने में विरोध के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच काफी हंगामा भी हुआ।