Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आयी है। संदिग्ध परिस्थितियों में 2 लोगों की मौत हुई है। एक का शव ट्रांसपोर्ट नगर में मिला है। जिसकी उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। और दूसरे का शव इंडस्ट्रियल एरिया में मिला है। जिसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। दोनों की मौत गर्मी से होने की आशंका जताई जा रही है।
फ़िलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शवों की पहचान नहीं होने पर पुलिस नगर निगम की मदद से अंतिम संस्कार कर देगी।