मीडिया सवेरा | जालंधर
लोकसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष बचे है। इस बीच सभी राजनितिक पार्टियां जोरो शोरों से प्रचार में जुटी हुई है। बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जालंधर आए थे। जहां उन्होंने सुशील रिकू की पीठ थपथपाई। इसी क्रम में आज कांग्रेस के बड़े नेता उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के हक में प्रचार के लिए जालंधर पहुंच रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री शशि थरूर आज दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के स्थानीय होटल में मीटिंक को सम्बोधित करेंगे और कांग्रेस के प्रत्याशी व राज्य के सीएम रहे चरणजीत चन्नी के लिए वोट मांगेंगे।