मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर में एक बार फिर बड़ी वारदात हुई है। यहां वडाला चौक के पास दिन दहाड़े गोलियां चलने का मामला सामने आया है। गोलियां लगने से एक युवक गंभीर जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सुचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल हुआ युवक और हमलावर एक ही बस से नीचे उतरे थे। वडाला चौक के पास हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गया।