मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने गदईपुर में हुए मर्डर केस को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित 02 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमाचली देवी पुत्री हरी सरन निवासी गांव गदईपुर जालंधर और सनोज कुमार पुत्र सुरेश निवासी गांव गदईपुर जालंधर के रूप में हुई है।

बीते दिन पुलिस को गदाईपुर के एक घर में से बंद कमरे में से व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ नकुल कुमार के रूप में हुई, पूछताछ के दौरान, हिमाचली देवी ने कबूल किया कि उसने सनोज कुमार के साथ मिलकर विनोद कुमार की हत्या कर दी. जानकारी मुताबिक मृतक विनोद कुमार सरोजनी के साथ लिवइन में रहता था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बड़ गया कि सरोजनी ने विनोद कुमार की हत्या कर दी।