मीडिया सवेरा | जालंधर
शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में आज शीतल अंगुराल ने कई पूर्व पार्षदों व नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया है। इनमें से ज्यादातर लीडर वही है जो शीतल अंगुराल के ‘आप’ में रहते हुए भाजपा छोड़ ‘आप’ में चले गए थे। अब शीतल अंगुराल के भाजपा में आने के बाद उन सभी लीडरों ने भी भाजपा में वापसी कर ली है।
कुछ घंटे पहले ही में विनीत धीर ने आप पार्टी से सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफा दिया था। जिसके बाद वह भी दोबारा भाजपा में शामिल हो गए। इस मोके पर पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़, कर्मजीत चौधरी, विधायक शीतल अंगुराल और बीजेपी सदस्य मौजूद थे।