मीडिया सवेरा | पंजाब
Ludhiana की दाना मंडी में चुनाव प्रचार के दौरान Raja Warring और Simarjit Singh Bains का महिला ने जमकर विरोध किया। महिला ने वड़िंग के कार्यक्रम के बाहर खूब हंगामा किया। विरोध करने वाली महिला वही है, जिसने सिमरजीत सिंह बैंस पर रेप के आरोप लगाए थे। बैंस इसी केस में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह विरोध करती रही।
जानकारी मुताबिक महिला पहले से ही कार्यक्रम वाली जगह पहुंच कर उनके आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही Raja Warring व Simarjit Singh Bains पहुंचे तो महिला ने नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस ने महिला को पकड़ कर साइड कर दिया।
किरोध करते हुए महिला ने कहा कि कांग्रेस ने एक महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पार्टी में शामिल कर नारी जाति का अपमान किया है। महिला ने कोर्ट से भी इंसाफ की गुहार लगाई। उसने कहा कि बैंस जमानत पर बाहर तो हैं, लेकिन उन्हें अभी इंसाफ नहीं मिला। कोर्ट द्वारा डेट पर डेट ही डाली जा रही है। उन्होंने मांग की कि Congress बैंस को तुरंत पार्टी से बाहर करे।