मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर में दाना मंडी के पास गोलियां मारकर पेट्रोल पंप मैनेजर से कैश लूटने वाले तीनों आरोपियों को जालंधर पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद 2 आरोपी शिमला भाग गए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस टीमें शिमला पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हे अब जालंधर लाया जा रहा है। वही तीसरे आरोपी को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही पुलिस प्रशासन द्वारा प्रैस वार्ता कर इन गिरफ्तारियों के बारे में विस्तृत जानकारी साँझा की जा सकती है।