Punjab Election Result: पंजाब की जालंधर सीट पर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। चन्नी भाजपा के सुशील कुमार रिंकू से 126613 की बढ़त से आगे चल रहे है। जिससे ऐसा लग रहा है कि जालंधर में चरणजीत चन्नी की जीत लगभग तय है। वहीं काउंटिंग सेंटर के बहार चन्नी का बेटा व अन्य पारिवारिक सदस्य भी पहुँच गए है। हजारों की गिनती में कांग्रेस के समर्थक वहां पर ढोल बजाकर नाचते हुए ख़ुशी मनाते हुए दिख रहे है।
Channi.. Inc.. 329076
Rinku.. Bjp.. 198291
Teenu.. Aap.. 174928
Mohinder.. Sad.. 54988
Balwinder.. Bsp.. 53173