मीडिया सवेरा न्यूज़ : जालंधर के शेखें पिंड में बीती रात प्रवासी व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आज सुबह उसकी खून से लथपथ लाश शेखें पिंड पुल के पास मिली। मृतक के शव पर तेजधार हथियारों के निशान मिले है। लोगों ने बताया की मृतक इलाके में किराये के मकान में रहता था। वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला लूट के इरादे से हत्या का लग रहा है।