मीडिया सवेरा | जालंधर
Jalandhar में तिलक नगर के पास स्थित प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी माहौल बन गया। आग इतनी भीषण है कि खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड की दर्जनों टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी मुताबिक घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन गोदाम के पास ही बने प्रवासियों के क्वार्टरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते क्वार्टरों से प्रवासियों को रेस्क्यू कर लिया गया था। फिर भी करीब 10 प्रवासियों के क्वार्टर उक्त आग की चपेट में आ गए। जिन में लगी आग को फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पा लिया गया था।